कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण –

( देवास )

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आज रविवार को राजोदा रोड स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान भी उनके साथ थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने वृद्धा आश्रम में निवासरत वृद्धजनों से चर्चा कर उनकी  दिनचर्या, स्वास्थ्य एवं सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर से शुक्ला ने वृद्धा आश्रम परिसर में उगाई जा रही सब्जियों को देखा तथा निर्देश दिए कि  वृद्धा आश्रम में  सब्जियों की अधिक से अधिक पैदावार की जाए  जिससे कि सब्जियां बाजार से ना खरीदना पड़े। कलेक्टर श्री शुक्ला ने यह भी कहा कि वृद्धा आश्रम परिसर में बने बगीचे/ गार्डन को और सुंदर रूप दिया जाएगा। उन्होंने वृद्धा आश्रम की व्यवस्था को देखकर वहां के प्रबंधक की प्रशंसा  की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें