कटनी जिले में 8 फीवर क्लीनिक संचालित

कटनी  राज्य शासन के निर्देशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी की रोकथाम के और नियंत्रण के लिये प्रत्येक बुखार के रोगी की जांच और उपचार के उद्देश्य से स्वास्थ्य संस्थाओं में फीवर क्लीनिक संचालित किये जा रहे हैं। कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशन में कटनी जिले में जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 16 मई से 8 फीवर क्लीनिक संचालित किये जा रहे हैं। इन फीवर क्लीनिकों में अब तक 1132 बुखार के मरीजों का इलाज और जांच की गई है।

            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम ने बताया कि फीवर क्लीनिक के माध्यम से बुखार से संबंधित बीमारियों के कारण की पहचान कर शीघ्र उपचार और उससे बचाव की जानकारी दी जाती है। कटनी जिले में कुल 8 फीवर क्लीनिक संचालित किये जा रहे हैं, जिनमें जिला चिकित्सालय के फीवर क्लीनिक में 170 मरीज, सिविल हॉस्पिटल विजयराघवगढ़ में 92, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी में 64, बहोरीबंद में 148, ढीमरखेड़ा में 86, बड़वारा में 89, बरही में 53 एवं कन्हवारा में 191 बुखार के मरीजों को उपचारित किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें