विश्व विद्यालयीन व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु बैठक सम्पन्न

( शहडोल )

निर्बाध विद्युत व्यवस्था हेतु ट्रांस्फार्मर तथा पानी एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाए भी होंगी सुदृढ़

कुलपति पंडित शंभुनाथ शुक्ल विश्व विद्यालय डॉ. मुकेश तिवारी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल की उपस्थिति में विश्व विद्यालय के सभागार में आज बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विश्व विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियॉ, विद्युत, पानी, सुरक्षा, उद्यानिकी तथा छात्र-छात्राओं हेतु अवागमन की सुविधाए आदि प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. मिलिन्द शिलारकर, राजिस्टार प्रो. विनय सिंह, डॉ. भरत शरण सिंह, अपर कलेक्टर श्री मिलिन्द नागदेवे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. वरियॉ, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी श्री मुकेश सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पीएचई श्री धु्रर्वे, जिला परिवहन अधिकारी श्री आशुतोष भदौरिया, खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहॉ, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्री ब्ही.डी. पाण्डेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, डीपीसी डॉ. मदन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर को बताया गया कि विश्व विद्यालय में विद्युत सप्लाई की बधा उत्पन्न होती है, इस हेतु कार्यपालन यंत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी विद्युत यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग से विचार विमर्ष कर एक अलग ट्रार्सफार्मर लगाकर विश्व विद्यालय की निर्भाध विद्युत सप्लाई सुनिष्चित करने के निर्देश दिए गए। छात्रो को विश्व विद्यालय तक आने जाने हेतु बुढ़ार से आने जाने वाली बसो के परमिट में युनिवर्ससिटी को शामिल को वहॉ तक यातायात व्यवस्था बनाने एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नगर पालिका की 2 बसे जिनका उपयोग नही हो रहा है। यूनिवर्ससिटी को हस्तान्तरित करने की सहमति दी। कलेक्टर ने विश्व विद्यालय के हस्टलो में फार्स्टएड बॉक्स रखवाने तथा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों को विश्व विद्यालय से सतत सम्पर्क बनाए रखने के निर्देष मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
बैठक में विश्व विद्यालय में पीने के पानी एवं पेड़ पौधे की सिचाई हेतु एक-एक अतिरिक्त बोर बेल का खनन कराने तथा नजदीक में पत्थर खदानो से सिचाई हेतु पानी के उपयोग के की व्यवस्था बनाने के निर्देष कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को दिए गए। कलेक्टर ने विश्व विद्यालय कैम्पस को ग्रीन कैम्पस बनाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देषित किया कि नगर पालिका रिलायंस, कॉलरी व समीपी क्रेसरो से जेसीबी मषीन का सहयोग लेकर समतलीकरण का कार्य कराए तथा सहायक संचालक उद्यान को निर्देषित किया कि वे विश्व विद्यालय परिसर में आम, कटहल, अमरूद, नीम, ऑवला, नीबू इत्यादि फलदार पौधो का रोपण कराए जिससे छाया तथा पर्यावरण के साथ-साथ फल प्राप्त हो सके।
कलेक्टर को बताया गया कि विश्व विद्यालय परिसर से नाले का बहाव होता है जिसमें छोटे छोटे स्टाप डैम बनवा दिए जायें जिससे जल स्तर भी बढे़गा तथा पौधो की सिचांई के लिए पानी भी मिलेगा। विश्व विद्यालय में सुरक्षा हेतु पुलिस चौकी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कुलपति की ओर प्रस्ताव भिजवाने की चर्चा की गई ताकि मुख्यालय से स्वीकृति प्राप्त की जा सके। बैठक में विश्व विद्यालय की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंध बनाने हेतु अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें