उच्च न्यायालय परिसर में कोरोना की रोकथाम के लिये जागरूकता बढा़ने
( ग्वालियर )
मास्क और सेनेटाईजर का वितरण
वर्तमान समय में शहर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुये उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति श्री शील नागू के मार्गदर्शन एवं प्रिंसिपल रजिस्ट्रार श्री एन.के .सक्सेना के निर्देशन में नालसा विधिक सेवा आपदा प्रबंधन योजना 2010 के अंतर्गत कोरोना महामारी के दुष्परिणाम और उससे सुरक्षा के उपाय के लिये पैरालीगल वालेन्टियर्स एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें शहर में लोगों को माहामारी के प्रति जागरूक करने और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुये आमजन में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु आयुष विभाग द्वारा दी जा रही सलाह के प्रति जागरूक करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तथा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में डोर टू डोर केंपेन चलाने के लिये निर्देशित किया गया । यह डोर टू डोर केंपेंन शहर के उन जरूरतमंद स्थानों में चलाया जा रहा है, जहां लोगो को जागरूक करने की अधिक आवश्यकता है । इसके तहत पैरालीगल वालेन्टियर्स के 10 दल गठित किये गये हैं, जो लोगों की समस्याओं को नोट कर उनका समाधान करने का प्रयास कर रहे है ।
इसी क्रम में आज उच्च न्यायालय परिसर में पीएलवी श्री एम.एल. अरोरा और सामाजिक कार्यकर्ता श्री अक्षय चावला एवं श्री राम चोहितवानी ने उच्च न्यायालय परिसर के प्रवेश द्वार पर लोगों को इस संबंध में जागरूक किया है तथा उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों और आमजनों को मास्क और सेनेटाइजर वितरण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस बल के जवान साथ ही पुलिस अधिकारी श्री सुशील पालीवाल एवं श्री परवेज खान आदि उपस्थित रहे।
