पशुपालको एवं मत्स्य पालको को केसीसी से जोडे – जिला पंचायत सीईओ
( होशंगाबाद )
डीएलसीसी की बैठक सम्पन्न
पशुपालकों एवं मत्स्य पालको को विशेष अभियान चलाकर केसीसी से जोडने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री आदित्य सिंह ने सभी बैंकर्स को दिये। उन्होने कहा कि कार्यशील पूंजी पर 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर केसीसी जारी करें। इस संबंध में सीईओ दुग्ध संघ भोपाल द्वारा शासन के निर्देशों के संबंध में अवगत कराया। जिला पंचायत सीईओ श्री सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कें सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री रमेश हिले, नार्बाड डीडीएम श्री नरेश तिजारे, उद्यानिकी, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
जिला पंचायत सीईओ श्री आदित्य सिंह ने स्वसहायता समूह के खाते खोलना, उन्हें ऋण प्रदान करना के लक्ष्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश सभी बैंकर्स को दिए। उन्होने जिले के एवं बाहर से आये प्रवासी श्रमिको को रोजगार से जोडने की दिशा में कार्य करने की बात कही। नार्बाड डीडीएम द्वारा बैठक में अगले वर्ष 2021-2022 की पीएलपी बनाने हेतु बैंकर्स एवं विभिन्न सुझाव प्राप्त किये गये एवं उन पर चर्चा की गई। एलडीएम श्री रमेश हिले द्वारा बताया गया कि जिले की वार्षिक साख 2019-2020 में 91 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई। जिसके के लिए सभी बैंकर्स की सराहना की गई एवं उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया।
