वीडियो कॉल के माध्यम से कलेक्टर ने आईसीयू में भर्ती युवती से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली –

( सागर )

कलेक्टर सागर श्री दीपक सिंह ने मंगलवार की दोपहर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोनावायरस से पीड़ित 17 वर्षीय युवती से वीडियो कॉल के माध्यम से युवती से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।  उक्त युवती कुछ दिन पहले कोरोनावायरस से पीड़ित गंभीर अवस्था में बीएमसी के आईसीयू वार्ड में भर्ती हुई थी। जिसको ऑक्सीजन सपोर्ट भी किया गया था।  बीएमसी के स्टाफ के इलाज के पश्चात अब पूर्ण स्वस्थ है एवं डिस्चार्ज होने की स्थिति में है।  जब कलेक्टर ने युवती से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की तो युवती ने बताया की बीएमसी के डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ का भरपूर सहयोग मिल रहा है जिसके चलते ही हम स्वस्थ हो रहे हैं।  युवती ने कलेक्टर को भोजन एवं अन्य चीजों की भी जानकारी दी उन्होंने प्रशासन के साथ-साथ बीएमसी के प्रबंधन का भी शुक्रिया अदा किया एवं कार्य को सराहा। कलेक्टर ने आईसीयू में भर्ती युवती से पूछा कि और किसी चीज की आवश्यकता या असुविधा हो तो तत्काल मुझे फोन पर सूचित करें किंतु युवती ने बताया कि समस्त सुविधाएं मुझे प्राप्त हो रही हैं और मैं अब स्वस्थ होकर एवं एक-दो दिन में डिस्चार्ज होकर अपने घर जाऊंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें