दस्तक अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ हुआ

(विदिशा) विदिशा जिले में दस्तक अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ विदिशा के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। यह अभियान 27 अगस्त तक जारी रहेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार एवं उद्योग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विक्रांत शर्मा, जपाइगो के जिला कोऑर्डिनेटर श्री राजेश अहिरवार ने मां सरस्वती जी की पूजन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जनप्रतिनिधियों सहित अन्य के द्वारा इस अभियान का शुभारंभ बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा ने बताया कि दस्तक अभियान अवधी में शून्य से से 5 वर्ष के बच्चों के घर-घर दस्तक टीम द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर स्क्रीनिंग, उचित उपचार एवं प्रबंधन के साथ गंभीर स्थिति में उच्च स्वास्थ्य संस्था में रेफरल की कार्रवाई की जाएगी। नो माह से पांच साल तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। छह माह से पांच साल तक के बच्चों का हिमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक श्रीमती संध्या बिटोलिया ने बताया कि कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास के संयुक्त समन्वय से संचालित किया जाएगा जिसमें महिला बाल विकास स्वास्थ्य विभाग के साथ पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। कार्यक्रम में प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी बी एस दांगी, बीईई श्री देवेंद्र सिंह बघेल सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ, नर्स सहित अन्य मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें