
भोपाल को कोरोना मुक्त करने के लिए हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। यही कोरोना को हराने का मूल मंत्र है। सभी भोपालवासियों से इस अपील के साथ आज हमीदिया अस्पताल से 2 और शासकीय होम्योपैथिक कोविड केयर सेंटर से 5 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो अपने घर रवाना हुए। अब तक भोपाल में कुल 1442 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
हमीदिया अस्पताल में आज डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों को पुष्प, मास्क और सैनिटाइजर भेंट कर उनके नवजीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई। आज डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों ने उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर ईलाज के लिए शासन-प्रशासन को हार्दिक धन्यवाद दिया।
हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव और शासकीय होम्योपैथिक कोविड केयर सेंटर के प्रधानाचार्य डॉ. एस.के. मिश्रा ने बताया कि अभी तक 107 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों को उनकी कोरोना पर जीत की बधाइयां दी। अभी भी 41 व्यक्ति कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। उन्होंने इन सभी स्वस्थ हुए व्यक्तियों से समाज में जाकर सभी व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण के बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की। मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कोरोना को हराने के मूल मंत्र हैं। इनका आप सभी पालन करें और शासन-प्रशासन को भोपाल को कोरोना मुक्त बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे।