विकासखण्ड मुख्यालय कराहल पर छात्रावास अधीक्षको की बैठक आयोजित

( श्योपुर )

बैठक में व्यवस्थाओ को चुस्त-दुरूस्त बनाने के निर्देश

    कलेक्टर श्री राकेश श्रीवातस्व के निर्देशानुसार सहायक कलेक्टर श्री पवार नवजीवन विजय के द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग के कराहल विकासखण्ड मुख्यालय पर छात्रावास अधीक्षक/अधीक्षिकाओ की बैठक गत दिवस आयोजित की गई। इस बैठक में सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री एनलआर मीना एवं क्षेत्र के अधीक्षक एवं अधीक्षिकाएं उपस्थित थी।
बैठक में सहायक कलेक्टर श्री पवार नवजीवन विजय ने कहा कि आदिवासी विकासखण्ड कराहल क्षेत्र के समस्त छात्रावास, आश्रम अधीक्षक एवं अधिक्षिकाएं कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर अपने-अपने छात्रावास/आश्रमो की व्यवस्थाओ को सुधारने की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही छात्रावास के शौचालय, रसोई, पंलग, गद्दे, तकिया, चारद एवं मछरदानी की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनावे। उन्होने कहा कि नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए छात्रावासों/आश्रमो को सेनेटाईज किया जावे। साथ ही उपयोग के आने वाले चादर, तकिया को धुलवाकर रखने की व्यवस्था की जावे। इसी प्रकार पीने के पानी की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जावे। जिसमें प्रतिदिन पानी बदलने की कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही छात्रावास के पखे एवं बल्व चालू स्थिति में रखे जावे। इसी प्रकारर छात्रावास/आश्रमों की छोटी मोटी कमियों को दूर किया जाकर अनावश्यक सामग्री को नीलाम करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। सहायक कलेक्टर श्री विजय ने बैठक में विलम्ब से वाले अधीक्षक/अधीक्षिको को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।
सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री एलआर मीना ने बैठक में आदिवासी विकासखण्ड कराहल के क्षेत्र के छात्रावास/आश्रमो की आध्ययतन स्थिति की जानकारी दी। साथ ही अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओ को निर्देश दिये कि छात्रावास एवं आश्रमो में मूलभूत सुविधाओ का परीक्षण कर प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जावे। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री विजय एवं सहायक आयुक्त श्री मीना द्वारा छात्रावास अधीक्षक/अधीक्षिकाओं को विभागीय टैबलेट प्रदान की।
बैठक समाप्त होने के पश्चात् सहायक कलेक्टर श्री पवार एवं सहायक आयुक्त आजक श्री मीना एवं एसडीएम कराहल श्री विजय यादव द्वारा क्षेत्रीय छात्रावास/आश्रमो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ को चुस्त एवं दुरूस्त बनाने के निर्देश अधीक्षक/अधीक्षिकाओ को दिये।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें