पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2019-20 हेतु ऑनलाईन आवेदन अब 30 जून तक –

( हरदा )

निरीक्षक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्‍याण विभाग हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर से पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2019-20 हेतु ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन भरने की तिथि 15 जून 2020 निर्धारित की गई थी, कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त तिथि में वृद्धि कर ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
उन्होने सूचित किया है कि पिछड़ा वर्ग के ऐसे छात्र-छात्रा जिनके द्वारा छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाईन भरे नहीं गये है, उनके द्वारा इस अवधि के अंदर अपने आवेदन अनिवार्य रूप से नियमानुसार एवं पात्रतानुसार भरें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें