पौधों की सुरक्षा के पूरे प्रबंध करके वृक्षारोपण करांए- मुख्यमंत्री
उड़न दस्ते गठित कर वाहनों की सघन जांच कराएं -मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने वृक्षारोपण का आह्वान किया है। हर जिले में पूरी कार्य योजना बनाकर पौधों की सुरक्षा और देखभाल की पूरी व्यवस्था करते हुए वृक्षारोपण करायें। हर जिले में स्मृति वनों का निर्माण करके उसमें आम जनता से उनके पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगवायें। पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है। हर परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य रोपित करें और उसकी देखभाल करें। वन विभाग भी खाली पड़ी वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करायें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में एक जुलाई से तीन नए कानून लागू किया जा रहे हैं। इनमें भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता के स्थान पर नए कानून का निर्माण किया गया है। पुलिस अधिकारियों राजस्व अधिकारियों को नए कानून के संबंध में प्रभावी प्रशिक्षण दें। आम जनता को नए कानून तथा उनकी धाराओं की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार अभियान चलाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग के सभी चेक पोस्ट बंद कर दिए गए हैं ।अब जिले में प्रवेश करने के बाद वाहनों की जांच की जाएगी। इसके लिए 211 होमगार्ड परिवहन विभाग को प्रदान कर दिए गए हैं। प्रत्येक जिले में उड़न दस्ते गठित करके वाहनों की जांच कराएं। ओवरलोड वाहनों तथा अन्य अनियमिता करने पर कड़ी कार्रवाई करें। प्रदेश भर में स्कूल शुरू हो गए हैं। सभी कलेक्टर स्कूल बसों की सघन जांच कराएं। बसों में सुरक्षा उपायों तथा किसी भी तरह की कमी होने पर कड़ी कार्रवाई करें।
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने बताया कि वन विभाग 82806 हेक्टेयर में 5 करोड़ 39 लाख पौधे रोपित करेगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में प्रारंभिक तैयारी कर ली गई है। वृक्षारोपण के लिए 15 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
