दमोह जिले की समस्त वितरण केन्द्र मुख्यालय में मंगलवार को बाजार/हाट के दिन शिविर –

( दमोह )

कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन अवधि में दमोह जिले के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिये माह अप्रेल, मई एवं जून के विद्युत बिलों की राशि के निराकरण हेतु राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार घरेलू, गैर घरेलू एवं औद्योगिक बिलों में दी जाने वाली छूट एवं जारी बिलों के निराकरण हेतु वितरण केन्द्र मुख्यालय पर प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक विशेष केम्प आयोजित किये जा रहे हैं।
म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि (दक्षिण संभाग) दमोह  कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) ने बताया दमोह जिले की समस्त वितरण केन्द्र मुख्यालय में मंगलवार को बाजार/हाट के अवकाश का दिन होने के कारण सभी व्यापारियों एवं औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं को यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे शासन द्वारा दी जाने वाली छूट का समुचित लाभ ले सकें एवं बिलों का नियमित भुगतान करें ताकि विधुत व्यवस्था बाधित न हो।
उन्होंने बताया 23 एवं 30 जून को दमोह ग्रामीण, बांसा, बांदकपुर, हिण्डोरिया, नोहटा, बनवार, जबेरा, तेन्दूखेड़ा, तारादेही एवं तेजगढ़, बनगांव, हटा, हटा ग्रामीण, पथरिया, पथरिया ग्रामीण, पटेरा, बटियागढ़, नरसिंहगढ़, मढ़ियादों, हिनौता में तथा 23 एवं 30 जून को ही स्थानीय एमएलबी स्कूल घंटाधर के पास शिविर आयोजित किये जायेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें