विजयराघवगढ़ तहसील में अधिकारियों ने लगाया 4600 रुपये का अर्थदण्ड
कटनी – नोबल कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिये जिला मजिस्ट्रेट द्वारा बचाव की सावधानी, मास्क लगाना, सोशल डिस्टेन्सिंग, सार्वजनिक जगह पर थूकना आदि गतिविधियों के लिये उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने से दण्डित करने के प्रावधान किये हैं। इसी क्रम में गुरुवार को विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र में एसडीएम प्रिया चंद्रावत के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस के अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर बिना मास्क लगाये घूमने वाले व्यक्तियों और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वाले लोगों पर जुर्माना की कार्यवाही की गई। इस दौरान उन्हे नियमो का पालन करने की समझाइश भी अधिकारियों द्वारा दी गई। एसडीएम की टीम ने आजाद चौक, एसबीआई बैंक और तहसील कार्यालय परिसर क्षेत्र का भ्रमण कर बिना मास्क लगाये घूमने और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर 4600 रूपए का जुर्माना व्यक्तियों पर लगाया गया है।


