युवा टीम ने घुनघुटी में रक्तदान शिविर किया आयोजन

Advertisement

(उमरिया) जनपद पंचायत बिरसिंहपुर पाली के ग्राम घुनघुटी में रक्तदान जीवन दान के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय उमरिया ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. मुकुल तिवारी के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया द्वारा पंचायत घुंघुटी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में घुनघुटी चौकी पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र पंत के सहयोग समस्त पुलिसकर्मियों के साथ पंचायत युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। ब्लड बैंक अधिकारी डॉ मुकुल तिवारी ने कहा कि लोगो द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। रक्तदान करने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। कई लोग शिविर में पहली बार रक्तदान करने आए, वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने 03 से 05 बार पहले भी रक्तदान किया है। रक्तदान शिविर के दौरान वीरेंद्र शर्मा ,विनीत साहू, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र पेंट, सहायक उप निरीक्षक शिवपाल सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक जवान सिंह ,लखन पटेल,रक्तवीर हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,शिखा बर्मन, राहुल सुरेश केवट,ज्ञानेंद्र महोबिया,अनुज यादव,विकाश शिवहरे,जूही कोल, आशुतोष शिवहरे,पत्रकार बंधु विपिन शिवहरे शुभ यादव पुलिसकर्मी व सभी रक्तदाता उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें