सहकारी समिति पर कब्जा का आरोप तानाशाही सह प्रबंधक से किसान दु:खी एवं प्रताड़ित…
( विजयराघवगढ़ )
क्षेत्र के किसानों ने सामूहिक शिकायत में आरोप लगाया है, कि प्राथमिक सहकारी समिति में पिता-पुत्र एवं भतीजे का कब्जा है |समिति प्रबंधक सुनील सोनी के अपने पुत्र दिव्यांश को ऑपरेटर बना दिया एवं भतीजे शुभम को सेल्समैन नियुक्त कर लिया..|गेहूं खरीदी में भी गड़बड़ी का आरोप लगा है|शिकायत में बताया गया, कि गेहूं खरीदी में 40 किलो तक कटौती की गई है… खरीदे हुए गेहूं में जमकर मिलावट की गई है.. और गुणवत्ता अनाज बोरियों में भरा गया है..|
किसानों ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की जांच कर तीनों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है | इस संबंध में अरविंद पाठक प्रबंधक जिला सहकारी बैंक कटनी का कहना है, कि देवरा कला सहकारी समिति के प्रबंधक के विरुद्ध किसानों द्वारा की गई शिकायत प्राप्त हुई है|हायक आयुक्त से कार्य को अग्रिम कार्रवाई के लिए शिकायत भेज दी गई है…|देवरा कला में गड़बड़ियों की किसान मौके कई बार शिकायत कर चुके हैं……|
