20 जून को प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगें
( बड़वानी )
गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को बिहार राज्य के खगड़िया जिले के तेलीहार ग्राम से गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ करेंगें। इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का 20 जून को प्रातरू 11 बजे से डीडी न्यूज चौनल पर एवं वेव कास्टिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा। गरीब कल्याण रोजगार अभियान में मध्यप्रदेश के 24 जिलों को शामिल किया गया है। इसमें बालाघाट, बैतूल, सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, मंडला, खरगौन, झाबुआ, छतरपुर, रीवा, सतना, सागर, पन्ना, भिंड, अलीराजपुर, खंडवा, शहडोल, धार, डिंडोरी, धार, बड़वानी, सीधी, सिंगरौली एवं शिवपुरी शामिल है । 20 जून को इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का प्रसारण कलेक्ट्रेट के एन आई सी कक्ष में दिखाया जायेगा।
जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम ने बताया कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में इस प्रसारण को दिखाने की व्यवस्था जनपद पंचायत सीईओ एवं ग्राम पंचायत सचिव सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रसारण के दौरान रोजगार अभियान से जुड़े अधिकारियों को भी एनआईसी कक्ष बड़वानी में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गए है।
