समसामयिक कृषि सलाह –

( उमरिया )

कृषि विज्ञान केंद्र उमरिया द्वारा जिले के किसानों को खरीफ फसल की बुवाई के संबंध में कृषि सलाह जारी की गई है। बारिश के साथ ही फसलों की बुवाई तथा फसलो को बीमारियों एवं कीटों से बचाव के संबंध में धान, सोयाबीन, अरहर, उडद, मूंग, तिल, कोदो कुटकी, तिलहनी फसलो को बीमारियों एवं कीटों के प्रकोप से बचाव एवं अच्छी पैदावार हेतु उपयोग किए जाने वाले बीजो की किस्मों के उपयोग के संबंध में सलाह जारी की है।
धान  शीघ्र पकने वाली:- दन्तेश्वरी, सहभागी, जे.आर.एच.-5, जे.आर.एच.-8, जे. आर. 201, जे आर. 206 मध्यम व देर से पकने वाली:- आई.आर.-36, आई.आ.-64, एम.टी.यू.-1010, जे. आर.-81, क्रान्ति। सुगन्धित धान:- पूसा वासमती – (1460), पूसा वासमती-6, ई जीरा संकर, ई. चिन्नौर।
सोयबीन:-शीघ्र पकने वाली:- जे.एस.-95-60, जे.एस,-20-34 मध्यम व देर से पकने वाली:- जे. एस. -20-29, जे.एस – 20-69, जे.एस. 93-05, जे.एस. 97-52
अरहर:-शीघ्र पकने वाली:- आई.सी.पी.एल.-87 पूसा-992 लक्ष्मी।  मध्यम व देर से पकने वाली:- टी.जे.टी.- 501, आशा, जे.ए.- 4 जे.के.एम.-7 जे.के.एम.-189
उडद:- बसंत वहार (पी.डी.यू-1) पी.यू- 30, पी.यू.-35, जवाहर उडद- 2 जवाहर उडद- 3
मूंग:- पी.डी.एम.-139, पूसा बैसाखी, विराट, शिखा, विशाल, एसएमएल-668
मक्का:-जे.एम.-8, जे. एम.- 12 जे.एम. – 216, जे.एम. – 421
तिल:- टी.के.जी.-55, टी.के.जी.-308, टी.के.जी.-306, जे.टी.-11,  जे.टी.-11, जे.टी.-14 जे.टी.-8
कोदो:- जे.के.-48, जे.के.-155,  जे.के.-62, जे.के.-136, जे.के. -106
कुटकी:- जे.के.-36,  जे.के.-4,  वी.एल.-4,  बी.एल.-6
बीज उपचार : –
धान: धान में कवक जनित रोग फाल्स स्मट एवं झुलसा रोग की रोकथाम के लिए कार्बन्डाजिम एवं बीटाबैक्स 2.0 ग्राम मात्रा प्रति किलो बीज की दर से बीज को उपचारित करने के बाद ही बुवाई करें।
दलहनी फसल: दलहनी फसलों में कार्बेन्डाजिम दवा की 2.0 ग्राम मात्रा प्रति किलो बीज की दर से तथा पी.एस.बी. ट्राईकोडरमा एवं राईजोबियम कलचर 10  ग्राम प्रति किलो बीज की दर से बीज को उपचारित करने के बाद ही बुवाई करे।
तिलहनी फसल: तिलहनी फसलों में कार्बेन्डाजिम दवा की 2.0 ग्राम मात्रा प्रति किलो बीज की दर से तथा ऐजोटोबेक्टर एवं ट्राईकोडरमा 10 ग्राम मात्रा प्रति किलो बीज की दर से बीज को उपचारित करने के बाद ही बुवाई करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें