खलवारा बाजार कैमोर के व्यापारियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम सौंपा गया ज्ञापन
( विजयराघवगढ़ )
विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरारी में कोरोना संदिग्ध की मृत्यु उपरांत पूरे विधानसभा क्षेत्र में दु:ख के बादल छा गए,…|
वहीं दूसरी ओर कैमोर नगर के समस्त व्यापारी गणों के द्वारा….. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजयराघवगढ़, सुश्री प्रिया चंद्रावत जी के नाम पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री लालजी ताम्रकार को ज्ञापन सौंपा…|
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हस्ताक्षर करता समस्त कैमोर नगर के व्यापारी गणों की ओर से 6 से 7 व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दिखाई……|
साथ ही समस्त व्यापारियों द्वारा अपील की गई है, कम से कम 7 से 10 दिनों का लॉक डाउन करते हुए पूर्व की भांति व्यापार का समय सुरक्षा दृष्टिकोण से सुबह 7:00 से शाम को 4:00 बजे तक सुनिश्चित कर दिया जावे….
तदुपरांत मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने उपस्थित सभी व्यापारियों धन्यवाद दिया, कि आपने अपनी नैतिक जवाबदारी समझी और हमारा भी पूरा भरसक प्रयास रहेगा कि हम इस वैश्विक महामारी से आप सभी को सुरक्षित करने के हर मुमकिन प्रयास करेंगे…..|

