ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शिविर लगाकर की जन-सुनवाई

क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-3 पर हुई जन-सुनवाई में 500 हितग्राही लाभान्वित

(ग्वालियर)  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने  नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्र-3 पर शिविर लगाकर जन-सुनवाई की। उन्होंने जन-सुनवाई में बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों के बीच पहुँचकर उनकी समस्यायें सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवेदनों का निराकरण कराया। जन-सुनवाई में शहर के वार्ड क्र.-7, 8 व 9 की विभिन्न बस्तियों मसलन गोसपुरा नं.-1, लधेड़ी, मदनपुरा, लूटपुरा, रानीपुरा, भीकमनगर, प्रेमनगर, न्यू ग्रेसिम विहार, सतीविहार, पीताम्बरा कॉलोनी, वैष्णो विहार एवं गदाईपुरा सहित क्षेत्र की अन्य बस्तियों से आए लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें