कृषि प्रशिक्षण संस्थान सर्व सुविधा युक्त बनेगा : मंत्री श्री पटेल

( भोपाल )

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा हैं कि बरखेड़ी कला भदभदा रोड स्थित राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान को  सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि  जहां-जहां भी  कमियां हैं  उन्हें  दूर किया जाएगा। मंत्री श्री पटेल ने प्रशिक्षण संस्थान का  अवलोकन किया  और इसे अधिक  उपयोगी  बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 

उल्लेखनीय है कि राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान स्वशासी स्तर पर कृषि प्रबंधन के क्षेत्र में राज्य स्तरीय नोडल प्रशिक्षण संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है। विस्तार प्रबंधन के क्षेत्र में सार्वजनिक एवं निजी दोनों क्षेत्र के कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता विकास में सहायता के साथ ही संस्थान कृषि एवं समवर्गीय विभागों के जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें