न्यू बस स्टेण्ड से मेडिकल कॉलेज सड़क का चौड़ीकरण कार्य तेजी से पूर्ण कराऍ- कमिश्नर

( शहडोल )

इंजीनियरिंग कालेज से अतिक्रमण हटाऍ- कमिश्नर

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल की अध्यक्षता में आज शिक्षण संस्थाओं मे आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु कमिश्नर कार्यालय के सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज शहडेाल में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु लिये गए निर्णयों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा कीं । बैठक में कमिश्नर ने न्यू बस स्टेण्ड शहडोल से मेडिकल कॉलेज तक पहुंच मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज परिसर में पेयजल व्यवस्था पर भी चर्चा की तथा निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मेडिकल कॉलेज की बाउण्ड्रीवाल का निर्माण तेजी से पूर्ण किया जाए। बैठक में कमिश्नर को अवगत कराया गया कि मेडिकल कॉलेज में बाउण्ड्रीवाल का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, आगामी 20 दिवसों में वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेल में पार्किंग सेड के निर्माण के लिए लेाक निर्माण विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही पर भी चर्चा की तथा मेडिकल कॉलेज परिसर में हैण्डवास के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। कमिश्नर ने पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडेाल के विद्युतीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय में विद्युतीकरण का कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए। विश्वविद्यालय तक पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाए तथा विश्वविद्यालय परिसर में फलदार वृक्ष लगाएं जाए। कमिश्नर ने इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी  अधिकारियों को दिए।
बैठक में सीसीएफ श्री सुशांत वर्मा, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ0 मिलिंद शिरालकर, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री  सहदेव सिंह मरावी, संयुक्त संचालक कृषि श्री जे.एस. पेन्द्राम, उपायुक्त राजस्व श्री दिलीप पाण्डेय एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें