समाधान एक दिवस के तहत श्री जगदीश को तत्काल मिला निवास प्रमाण-पत्र
(टीकमगढ़) शासन की समाधान एक दिवस योजना से लोगों को चिन्हित सुविधाओं का लाभ तुरंत मिल रहा है। इसीक्रम में आवेदक श्री जगदीश लोधी को समाधान एक दिवस योजना के तहत तत्काल निवास प्रमाण-पत्र प्राप्त हो गया। श्री जगदीश ने बताया कि उन्होंने टीकमगढ़ लोक सेवा केन्द्र में आज प्रातः निवास प्रमाण-पत्र हेतु समाधान एक दिवस योजना के तहत आवेदन दिया था और उसे एक घंटे में ही निवास प्रमाण पत्र भी मिल गया।
तुरंत निवास प्रमाण पत्र पाकर श्री जगदीश बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि मुझे कहीं जाना भी नहीं पड़ा और मेरा काम हो गया। जिससे मेरे समय की बचत भी हो गई। समय पर काम हो जाने से मैं बहुत खुश हूं तथा शासन एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूं।
