विशेष टीकाकरण अभियान तीस तक –
( विदिशा )
कोरोना संकट के चलते जिले में आए प्रवासी परिवारों के शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण हेतु जिले में विशेष टीकाकरण अभियान का क्रियान्वयन जारी है। उक्त अभियान तीस जून तक जारी रहेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केएस अहिरवार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में 474 सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रवासी परिवारों के शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती के साथ-साथ 90 प्रतिशत से कम टीकाकरण उपलब्धि वाले स्वास्थ्य केन्द्रों को शामिल किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केएस अहिरवार ने समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के दौरान कोई भी सत्र पांच वर्ष तक बच्चा एवं गर्भवती महिला छूट ना पाए के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। कार्यक्रम की सघन निगरानी एवं मानिटरिंग कर शत प्रतिशत रिपोर्टिग सीएमएचओ कार्यालय प्रेषित करें।
