विद्युत देयकों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए वितरण केन्द्रवार शिविर लगेंगे –

( शाजापुर )

कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण विगत माहों में शाजापुर शहर के उपभोक्ताओं को औसत खपत के देयक जारी किये गये थे। इन देयकों से संबंधित शिकायतों का निराकरण करने के लिए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शाजापुर द्वारा वितरण केन्द्रवार शिविर लगाए जायेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए अधीक्षण यंत्री श्री ए.एच. शेख ने बताया कि 27 जून को शाजापुर ग्रामीण प्रथम एवं शुजालपुर ग्रामीण, 29 जून को शाजापुर ग्रामीण द्वितीय एवं शुजालपुर शहर, 30 जून को लाहोरी एवं अवंतिपुर बड़ोदिया, 01 जुलाई को बेरछा, मक्सी, अरन्याकलां एवं पोचानेर, 02 जुलाई को मो. बड़ोदिया उत्तर एवं पोलायकलां, 03 जुलाई को गुलाना एवं कालापीपल, 04 जुलाई को पनवाड़ी एवं अकोदिया, 06 जुलाई को मो. बड़ोदिया दक्षिण एवं खोकराकलां, 07 जुलाई को सलसलाई एवं बेहरावल, 08 जुलाई को शाजापुर शहर एवं शुजालपुर शहर, 09 जुलाई को बेरछा एवं अकोदिया तथा 10 जुलाई को मक्सी एवं कालापीपल विद्युत वितरण केन्द्र पर शिविर आयोजित होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें