गरीब कल्याण रोजगार अभियान में होंगे 25 तरह के रोजगार मूलक कार्य
कलेक्टर ने की समीक्षा
कटनी – कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने लॉकडाउन की अवधि में अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों को स्थानीय रोजगार के लिये कटनी जिले में लागू गरीब कल्याण रोजगार अभियान में 25 तरह के रोजगार मूलक कार्य किये जायेंगे। कलेक्टर शशिभूषण ंिसह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से गरीब कल्याण रोजगार अभियान, रोजगार सेतु पोर्टल, मनरेगा के अन्तर्गत प्रदाय रोजगार, श्रम सिद्धि, आजीविका के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को दिये जा रहे रोजगार की समीक्षा की। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, वन मण्डलाधिकारी राजेश राय, एसीईओ गौरव पुष्प भी उपस्थित थे।
सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने बताया कि देश के 116 जिलों सहित कटनी जिले में भी लागू गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत विभिनन विभागों से संबंधित 25 तरह के निर्माण कार्य किये जाकर प्रवासी मजदूरों को कम से कम 125 दिन का रोजगार दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के तहत 15050 कार्य प्रगतिरत हैं तथा 15 हजार 806 कार्य किये जाने प्रस्तावित हैं। रोजगार सेतु पोर्टल पर विभिन्न ट्रेड में हुनरमंद 16 हजार 491 प्रवासी मजदूरों ने पंजीयन कराया है। इनमें 5680 श्रमिक मनरेगा में कार्यरत हैं। जिले में बाहर से आये 33 हजार 236 मजदूरों में से 28 हजार 385 मजदूर जॉबकार्ड के पात्र रहे हैं। अभी तक 11568 श्रमिकों के 4812 जॉबकार्ड नये जारी किये गये हैं। वहीं 8 हजार 901 श्रमिकों के 4263 जॉबकार्ड रिन्यू किये गये हैं। श्रमसिद्धि अभियान में बाहर से आये 16 हजार 72 श्रमिक और 89 हजार 303 स्थानीय श्रमिकों को नियोजित किया गया है।


