मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से राजस्व महाअभियान और आवारा पशुओं के संबंध में समीक्षा की

(छतरपुर) मुख्य सचिव वीरा राणा द्वारा भोपाल मंत्रालय से वीसी के माध्यम से जिलों में चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान और सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने के संबंध में बुधवार को समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट छतरपुर एनआईसी कक्ष से वीसी के माध्यम से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह, पीओडूडा, सीएमओ, डीडी पशु चिकित्सा जुड़े रहे।

मुख्य सचिव श्रीमती राणा द्वारा राजस्व महाअभियान की समीक्षा के साथ नामांतरण, बंटवारा, तरमीम एवं अभिलेख दुरुस्ती के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सड़को पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या निवारण के संबंध में निर्देश दिए।

उन्होंने कहा टोल के स्टाफ के साथ समन्वय करें और सड़को पर पशुओं को आने न दिया जाए और गौशालाओ की खाली जगह को पूरा करने पशुओं को शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा अभियान चलाकर सड़को पर स्थान चिन्हित कर त्वरित कार्यवाही की जाए। मुख्य सचिव ने मंकी पॉक्स बीमारी के लिए भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फसलों में अगर कोई बीमारी है तो उसका सर्वे कर कृषि विभाग से समन्वय कर आवश्यक समाधान करने के निर्देश दिए।।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें