राज्य कोल्ड चैन अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने देवास में जिला ई-वैक्सीन स्टोर का किया निरीक्षण

देवास जिले में अभियान में अब तक 22 हजार 483 व्यक्तियों को बीसीजी का टीका लगाया

(देवास)  देवास जिले में नियमित टीकाकरण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, बच्चों और वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत निःशुल्क टीके लगाये जा रहे है। सम्पूर्ण जिले में वैक्सीन को जिला ई-वैक्सीन स्टोर से भेजी जाती है। जिसकी नियमित मॉनिटरिंग ऑनलाइन राज्य स्तर से की जाती है। उपसंचालक एनएचएम भोपाल सह राज्य कोल्ड चैन अधिकारी श्री विपिन श्रीवास्तव ने बुधवार को जिले में भ्रमण कर जिला ई-वैक्सीन स्टोर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने  वैक्सीन के रख-रखाव और स्टॉक, जिले के अन्य फोकल पाइन्ट पर वैक्सीन के वितरण और रिकॉर्ड को देखा। स्‍टॉफ से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनिल तिवारी, टी.बी कार्यक्रम जिला नोडल अधिकारी डॉ अमरीन शेख और स्‍टॉफ उपस्थित था।

       देवास जिले में व्‍यस्‍क बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत प्रति मंगलवार और शुक्रवार को नियमित टीकाकरण अभियान के साथ 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय सहित ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नियमित टीकाकरण सत्र स्थल पर टीका लगाया जा रहा है। देवास जिले में अब तक 22 हजार 483 व्यक्तियों को बीसीजी का टीका लगाया गया है। टीका लगवाने के लिए अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, ऑगनवाडी कार्यकर्ता या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से जानकारी प्राप्त कर नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगवाया जा सकता है। जिले के नागरिक टीबी मुक्त अभियान में सहभागी बने अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए अभियान में स्वयं टीका लगवाये और परिवार के अन्य सदस्यों को भी टीका लगवाये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें