रतलाम जिले के सेमलिया धाम को और अधिक विकसित करेंगे : नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय
“एक पौधा माँ के नाम’’ कार्यक्रम में अतिथियों ने किया पौध-रोपण
मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि अन्नपूर्णा शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री मधुसुधनानंदजी महाराज के 5100 पीपल के पौधों के रोपण का संकल्प अनुकरणीय है। भारतीय संस्कृति में पीपल के पेड़ का अत्यधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि संतों के साथ सत्संग मनुष्य के लिये सौभाग्यशाली होता है, संत की तपस्या और उनका जप-तप जंगल को मंगल बना देता है। अतिथियों ने परिसर में गुरूकुल का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया धाम पीठाधीश्वर श्री मधुसुधनानंदजी ने अपने उद्बोधन में धर्म, आध्यात्म और गुरु-शिष्य परम्परा का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने किया। आभार श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा ने माना।
