वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का चिकित्सीय परीक्षण कार्यक्रम, शिविर का आयोजन सम्पन्न

(मुरैना) मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजाराम भारतीय और जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री चन्द्रशेखर जायसवाल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम मुरैना में बुधवार को वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम, शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सीय स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय मुरैना द्वारा अधिकृत मेडिकल टीम द्वारा वृद्धाआश्रम मुरैना में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। तद्उपरान्त उनको निःशुल्क दवाई वितरित कराई गई। चिकित्सीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री देवेश शर्मा, सचिव रेडक्रॉस मुरैना श्री अतुल माहेश्वरी सहित जिला चिकित्सालय मुरैना का चिकित्सक दल एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा भाग लिया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें