सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिस कर्मियों हेतु निःशुल्क पी पी ई किट दीं –
( खण्डवा )
ट्रस्ट ने खंडवा में कोरोना योद्धा के लिए मेड इन इंडिया किट निःशुल्क उपलब्ध करवाने का काम किया है । ट्रस्ट ने पुलिस कर्मीयों के लिए पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह , स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सी एम ओ डॉ. ओ.पी. जुगतावत एवं सफाई कर्मियों के लिए प्रभारी आयुक्त श्री दिनेश मिश्रा एवं विधायक श्री देवेंद्र वर्मा को किट प्रदान किए। तीनों विभागो को अलग अलग 50 – 50 किट कुल 150 किट प्रदान किए गए हैं । इस अवसर पर सेठी संस्थान के ट्रस्ट की ओर से श्री आलोक सेठी , पल्लव सेठी , समाज सेवी श्री सुनील जैन एवं सुधांशु जैन भी उपस्थित थे।
