ह्रदय घात से चंदिया नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ विनोद चतुर्वेदी की मृत्यु पर कलेक्टर ने शोक संतृप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की –

( उमरिया )

जिले के चंदिया नगरपालिका प्रभारी सीएमओ विनोद चतुर्वेदी  का ह्रदय घात से मृत्यु होने की सूचना मिलने पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ अनुराग सिंह ने शोक संतृप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। जिले के अधिकारियों एवं अन्य शासकीय सेवकों द्वारा श्री चतुर्वेदी की आकस्मिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया है। सभी ने उनके परिवार जनो को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करनें की प्रार्थना की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें