30 जून तक होंगे लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों के अनुमोदन –
( भिण्ड )
कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि उनके यहां लंबित वेतन निर्धारण प्रकरण अनुमोदन हेतु 30 जून 2020 तक भिजवाना सुनिष्चित करें। ताकि शत प्रतिशत लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणो का अनुमोदन किया जा सके।
जिला पेंशन अधिकारी श्री जीके बाथम ने बताया कि संचालनालय कोष एवं लेखा भोपाल द्वारा लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों के निराकरण 30 सितम्बर 2020 तक करने के निर्देश प्राप्त हुए है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि उनके कार्यालयों में शेष रहे लंबित वेतन निर्धारण प्रकरण अनुमोदन हेतु जिला पेंशन अधिकारी को 30 जून 2020 तक उपलब्ध कराऐं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख उनके कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरण (अन्य कारण व विभागीय जांच सहित) आईएफएमआईएस से तैयार कर ऑनलाईन अथवा ऑफलाईन प्रस्तुत करें।
