जिले के 87 हजार 499 हितग्राहियो को मिल रहा पेंशन योजना का लाभ

प्रतिमाह 5 करोड़ 24 लाख 98 हजार 800 रुपये दी जा रही पेंशन

कटनी  सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित राज्य शासन की कल्याणकारी पेंशन योजनाओं में प्रतिमाह कटनी जिले के 87 हजार 499 हितग्राहियों को 5 करोड़ 24 लाख 98 हजार 800 रुपयें की पेंशन भुगतान की जा रही है। उप संचालक सामाजिक न्याय कटनी गौरव पुष्प ने बताया कि राज्य शासन की लगभग 12 पेंशन योजनाओं के तहत हितग्राहियों के खातें में राशि प्रतिमाह जमा की जाती है।

            समाज के असहाय, निर्धन और निःशक्त व्यक्तियों को जीवन यापन में सहायता के लिये राज्य शासन द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कटनी जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना के 3 हजार 799 हितग्राहियों को 22 लाख 79 हजार 400 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 37 हजार 838 हितग्राहियों को 2 करोड़ 27 लाख 2 हजार 800 रुपये, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 23 हजार 657 हितग्राहियों को 6 लाख 88 हजार 200 रुपये, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना में 1216 हितग्राहियों को 7 लाख 29 हजार 600, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना में 30 हितग्राहियों को 18 हजार, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना में 11 हजार 397 हितग्राहियों को 68 लाख 38 हजार 200 रुपये, मंद बुद्धि बहुविकलांग को आर्थिक सहायता अन्तर्गत 997 हितग्राहियों को 5 लाख 96 हजार 400 रुपये, वृद्धाश्रम में निवासरत अन्तवासियों को पेंशन 3 हितग्राहियों को 1800 रुपये, सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन योजना में 5 हजार 327 दिव्यांगजनों को 31 लाख 95 हजार 600 रुपये, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना में 338 हितग्राहियों को 2 लाख 2800 रुपये, सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना में 1753 हितग्राहियों को 10 लाख 51 हजार 800 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इसी प्रकार कटनी जिले के 87 हजार 499 कुल पेंशन सहायता के हितग्राहियों को प्रतिमाह 5 करोड़ 24 लाख 98 हजार 800 रुपये की सहायता दी जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें