ग्राम पंचायत जबेरा में किल कोरोना दल को विधायक श्री लोधी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना –

( दमोह )

            अपना मध्यप्रदेश स्वास्थ्य मध्यप्रदेश कोरोना मुक्त प्रदेश का नारा देकर स्वास्थ्य दल को फूल माला पहानाकर जबेरा विधायक श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने ग्राम पंचायत जबेरा से नवीन स्वास्थ्य योजना किल कोरोना को हरी झंडी दिखाकर दल रवाना किया।
उन्होने कहा इस योजना अंतर्गत घर-घर जाकर हर सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण होगा साथ ही कोरोना मरीजों की पहचान एवं अन्य बीमारी का परीक्षण किया जाएगा। उन्होने कहा परीक्षण में कोरोना मरीजों को चिन्हित कर इलाज किया जायेगा, जिससे मध्यप्रदेश कोरोना मुक्त हो।
कार्यक्रम मे अनुविभागीय अधिकारी श्री गगन बिशेन, तहसीलदार अरविंद यादव, सी एम ओ डाँ संगीता त्रिवेदी, बी एम ओ डाँ डी के राय, जिला संयोजक सुश्री रेखा पांचाल, सीईओ  विनोद जैन, महिला बाल विकास विभाग  श्री घनघोरिया, सांसद प्रतिनिधि  रुपेश सेन, डाक्टर सौरभ सोनी, डाक्टर श्रीमति गीता वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश सिंघई, श्री रविशंकर वाजपेयी, श्री विनोद मलैया, श्री तिलक सिंह ठाकुर, श्री सुरेन्द्र तिवारी, श्री कलू यादव, श्री सुनील सोनी, श्री डैरिक बाऊन, श्री सोनू शर्मा,  एएनएम, आशा कार्यकर्ता आदि की उपस्थित रही।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें