व्यापक जनकल्याण के लिए श्रम विभाग द्वारा सुझाव आमंत्रित –
( रायसेन )
मप्र शासन के श्रम विभाग द्वारा कलेक्टर्स एवं शासकीय सेवकों से व्यापक जनकल्याण से संबंधित सुझावों प्राप्त किए जाने के लिए कहा गया है। राज्य शासन द्वारा मैदानी अधिकारियों से ऐसे कदम, जो राज्य सरकार को उठाने चाहिए तथा जिन पर कोई वित्तीय व्यय न हो या अत्यंत न्यून वित्तीय आवंटन से सम्पन्न हो सकने वाले सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्रस्तावित सुझाव ऐसे चाहिए जिनमें प्रदेश के अधिकतर नागरिकों विशेषकर उपेक्षित, निर्धन एवं समाज के तथा विकास के निचले पायदान पर खड़े वर्ग को व्यापक स्तर पर लाभान्वित किया जा सके।
