राजस्व सप्ताह का आयोजन जारी –
( श्योपुर )
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में श्योपुर जिले की तहसील श्योपुर, बडौदा, कराहल, वीरपुर, विजयपुर के क्षेत्र में राजस्व विभाग के माध्यम से राजस्व सप्ताह का आयोजन जारी है। यह राजस्व सप्ताह 07 जुलाई 2020 तक संचालित किया जावेगा।
अपर कलेक्टर श्री एसआर नायर ने बताया कि राजस्व सप्ताह के अंतर्गत राजस्व अधिकारियों द्वारा राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने ही पहल की जा रही है। जिससे जिले की तहसील प्रकरणो के निराकरण में अव्वल स्थान प्राप्त कर सकें। साथ ही जिले में बेहतर स्थिति बनाने के अलावा शासन के लक्ष्यों की पूर्ति एवं आम जनता की राजस्व सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी प्रकार राजस्व अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी अपने क्षेत्र के शत प्रतिशत बटांकन प्रस्ताव, अतिक्रमण रिपोर्ट, नामांतरण, बंटबारे के प्रकरण दर्ज कराने की कार्यवाही कर रहे है। जिनको आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करने के प्रयास जारी है। राजस्व सप्ताह के दौरान रास्ते के अतिक्रमण, नाले के अतिक्रमण, शमशान के अतिक्रमण भी मौके पर हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
