बरतराई कॉलरी में लगी प्राइवेट पक्षीराज बस ड्राइवर की बडी लापरवाही

बरतराई कॉलरी में लगी प्राइवेट पक्षीराज बस ड्राइवर की बडी लापरवाहीबरतराई कॉलरी में लगी प्राइवेट पक्षीराज बस ड्राइवर की बडी लापरवाहीबरतराई कॉलरी में लगी प्राइवेट पक्षीराज बस ड्राइवर की बडी लापरवाही

बरतराई- अनुपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत बरतराई कॉलरी में लगी प्राइवेट पक्षीराज बस क्रमांक MP-18P-0367 ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है बताया जा रहा है कि 09/10/2019 को ड्राइवर सुबह से ही नशे की हालत में बस चला रहा था । बस ड्राइवर सुबह से ही कॉलरी कर्मचारियों को ले जाना लाना कर रहा था। किन्तु गेट पर खड़े गाड़ ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी को ध्यान नही दिया। न ही कॉलरी प्रबंधन ने । यदि नियम बनाये जाते है तो उनका पालन क्यों नही किया जाता।
नशे में बस चलाने के दौरान चालक अंततः शाम लगभग 5 बजे बरतराई कॉलरी परिसर में CG-10AK-3263 जो कि रायपुर के लिये लोड लेकर खड़ीकर गेट पास के लिये ड्राइवर गाड़ी से उतर रहा था तभी बरतराई कॉलरी के ऑफिस परिसर से आती हुई बस अपने साइड में खड़ी ट्रक के दाएं तरफ जोरदार टक्कर मारने से ट्रक ड्राइवर बुरी तरह घायल होना बताया जा रहा है।
क्या कॉलरी परिसर में शराब पीना या पीकर आने की छूट है। क्या कॉलरी में लगी डिस्पेच की गाड़ियों में तालपत्र की आवश्यकता नही है क्या कॉलरी प्रबंधन एक बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है।या इसे कॉलरी प्रबंधन की लापरवाही मानी जाए।
कॉलरी ऐसे गाड़ियों के टेंडर क्यों निरस्त नही कर देती है उन पर कार्यवाही क्यों नही करती है जब कि प्राइवेट ट्रक जो गेट के सामने आ जाते है उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाता है।

रिपोर्ट-rahul singh

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें