राज्य एवं अन्य जिलो से आये यात्रियो की स्क्रीनिंग –

( श्योपुर )

नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 के अतंर्गत श्योपुर जिलें में राज्य/अन्य राज्यों से आये 17313 यात्रियो की स्क्रीनिंग कार्य मेडीकल टीम द्वारा समय-समय पर करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
सीएमएचओ डॉ एआर करोरिया ने बताया कि विदेश भ्रमण से आये 42 व्यक्तियों कोे स्क्रीनिंग की सुविधा प्रदान की गई। इसी प्रकार विदेश से आये इतने ही व्यक्तियों को होम कोरेनटाईन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही उनका होमकोरेनटाइन का पीरियड भी पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा विदेश से आये 02 यात्री जिले मे वापिस नही लौटे है।
इसी प्रकार जिले में होम कोरेनटाईन किये गये 17313 व्यक्तियों में से 17313 को घर भेजा जा चुका है। साथ ही 2070 व्यक्तियों के सेम्पल लिये जा चुके है। इसी प्रकार 81 कोरोना वायरस सेम्पल रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई थी।
इसके अलावा कोरोना वायरस सेम्पल में 1707 व्यक्तियों की जानकारी नेगेटिव पाई गई है। इसी प्रकार 158 व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त नही हुई है। इसके अलावा 124 कोरोना वायरस सेम्पल पैथोलॉजी द्वारा रिजेक्ट कर दिये गये है। कोरोना संक्रमण से 02 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इसी प्रकार कोरोना संक्रमित 62 व्यक्ति ठीक होने के बाद अपने घर पहुंच गये है। साथ ही कुल सर्वे कॉटेन्टमेंट एरिया 41 घोषित किये गये थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें