बीएमओ ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण, लटके मिले ताले लापरवाही उजागर
(टीकमगढ़) बल्देवगढ़ विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही थी वही गत दिवस खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक सिंह सोलंकी के द्वारा अपनी टीम के साथ चंद्रपुरा, कैलपुरा, सूरजपुर, देवरदा, कन्नपुर, डारगुवां, मलगुवां, बडेरा उप स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जिसमें कार्य स्थल में ताला लटका मिला और कई जगह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किये गये है जिसमें संगीता चतुर्वेदी देवरदा, हरकुंवर प्रजापति डारगुवा, रजनी तिवारी बडेरा, ऋतुराज चोरयाल चंद्रपुरा , तुलसा यादव कन्नपुर, फातिमा अंजुम केलपुरा, उमा प्रजापति मलगुवां, गोमती लोधी सूरजपुर, आशीष जैन सीएचओ चंद्रपुरा, पीएस चौहान एमपीडब्ल्यू देवरदा उक्त समस्त कर्मचारी कार्य स्थल पर अनुपस्थित पाए गए जिसमें ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उक्त कर्मचारी करीब तीन दिनों से अनुपस्थित हैं और उप स्वास्थ्य केन्द्रों में ताला लटका हुआ है । समस्त लापरवाह एवं अनुपस्थित कर्मचारियों को खंड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं । कार्यवाही के चलते स्वास्थ्य विभाग में होगा सुधार समय पर खुलेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों को मिलेगी राहत।
