आबकारी विभाग के द्वारा 09 पेटी बीयर जप्त कर दर्ज किया 34 (2) का प्रकरण आरोपी को भेजा जेल –

( धार )

कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में आज धार जिले के वृत्त सरदारपुर में मुखबिर से मिली सूचना के आधार आरोपी नरसिंह पिता अम्बाराम पटेल की अमझेरा चालनी रोड स्थित किराना दुकान से 09 पेटी बीयर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध  मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915(2000) की धारा 34(1)(क),34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर माननीय न्यायालय के आदेशनुसार न्यायिक हिरासत मे भेजा गया। जप्त मदिरा का  अनुमानित मूल्य लगभग 12 हजार रुपये है।
उपरोक्त कार्यवाही उप निरीक्षक एकता सोनकर, मुख्य आबकारी आरक्षक अमृतलाल मेघाया, आरक्षक हरिराम पाटीदार की टीम द्वारा की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें