नागदा-खचरौद को फोर-लेन सड़क की सौगात शीघ्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री नागदा कन्या-पूजन कार्यक्रम में हुए वर्चुअली शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर शस्त्र-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जन-प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने सुशासन की मिसाल प्रस्तुत की थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमारी बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागदा से उन्हें विशेष लगाव है। यहां रक्षा बंधन का पर्व भी उत्साह से मनाया गया था।
कन्या-पूजन कार्यक्रम कमल धाकड़ स्मृति मंच एवं विश्व युवा मंडल ने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सुल्तान सिंह शेखावत, विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह शेखावत, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओपी गेहलोत, मण्डल अध्यक्ष श्री सी.एम. अतुल, श्री रवि काठेड़, संस्था अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़, महंत जय नारायण दास और श्री राजकुमार मेहता उपस्थित रहे।
