उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल कानपुर पूर्वी के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष बिठूर को किया सम्मानित
अपराधियों पर प्रभावी अंकुश तथा विगत समय 3 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दोषी अभियुक्त को गिरफ्तार कर डीएनए रिपोर्ट सहित चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दिलाई और पीड़िता को न्याय दिलाने वाले थानाध्यक्ष बिठूर विनोद कुमार सिंह को संगठन द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी विजय जयसवाल ,विशिष्ट सहयोगी अभय सिंह आदि मौजूद रहे
