“सुखद खबरों का सिल-सिला जारी” जिंदगी जीत गई – कोरोना हार गया

( भोपाल )

आज फिर भोपाल से 15 कोविड पॉजिटिव व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर घर रवाना

    कोराना संकटकालीन समय में शासन-प्रशासन की उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था और अथक प्रयासों के सुखद परिणाम दृष्टिगोचर हो रहे है। इसी सुखद सिलसिले को जारी रखते हुए आज 15 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ होकर अपने घर की ओर रवाना हुए। शासकीय हमीदिया अस्पताल से 11, पंडित खुशीलाल शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल से 3 और शासकीय होम्योपैथिक अस्पताल से 1 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए। इन सभी ने शासन-प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था एवं बेहतर प्रबंधन के लिए धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया।
आज डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों का हमीदिया अस्पताल में पुष्प,  सैनिटाइजर और मॉस्क भेंट कर शुभकामनाए दी गई। इन सभी व्यक्तियों ने भोपालवासियों से स्वयं आगे आकर अपनी जांच और इलाज करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कोरोना से डरे नहीं, यह सामान्य बीमारी है। इसका इलाज संभव है। खांसी, बुखार, गले में दर्द जैसे लक्षण होने पर तुरंत समीप के फीवर क्लीनिक और हैल्थ सर्वे की टीम से अपनी जांच कराएं। अपना खानपान अच्छा रखें। साफ पानी पिए। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए। अनावश्यक घर से बाहर ना निकले।  लॉकडाउन का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें