मध्यदेश स्थापना दिवस पर आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियाँ,निगमायुक्त ने आदेश जारी कर सौंपे दायित्व

Advertisement

(कटनी)  शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना हैं,जिसके परिपालन में दिनांक 2 नवंबर को नगर के वार्डों में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन,ऐतिहासिक स्मारकोंमहापुरुषों की प्रतिमाओं एवं परिसरों की साफ-सफाई,अमीरगंज गौशाला में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम,नगर के प्रमुख स्थानों / चौराहों पर सायंकाल दीप प्रज्जवलन एवं स्वच्छता सजावटरंगोली का आयोजन किया जाएगा एवं दिनांक 3 नवंबर को वृहद स्वच्छता अभियान के समापन अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता दूतों को सम्मानित कर प्रातः 11 बजे से मध्यप्रेदश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यकम नगर निगम ऑडिटोरियम भवनबस स्टैण्डकटनी में आयोजित किया जावेगा।निगमायुक्त नीलेश दुबे ने उक्त सभी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की नगर निगम से संबंधित कार्य व्यवस्थाओं हेतु आदेश जारी कर संपूर्ण व्यवस्थाओं हेतु पवन कुमार अहिरवार उपायुक्त वित्त को नोडल अधिकारी एवं सुधीर मिश्रा प्र कार्यपालन यंत्री को सहा नोडल अधिकारी बनाते हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं,सभी अधिकारी कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को समय सीमा में पूर्ण कराते हुए सभी की भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ सफल बनाने हेतु निर्देशित किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें