अन्नकूट उत्सव का भव्य आयोजन, राम दरवार मे 56 भोग का प्रसाद अर्पण

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ रामहर्षण मंदिर मे अन्नकूट महोत्सव भक्तो द्वारा मनाया गया जिसमे 56 से भी अधिक भोग लगाकर राम जी के दरवार के साथ गुरु देव की प्रतिमा के समक्ष भोग अर्पण कराया गया।अयोध्या धाम से संचालित सभी रामहर्षण मंदिरों मे गुरुदेव के आदेश पर रामजी दरवार व गुरुदेव के समक्ष 56 भोग की प्रथा हर वर्ष की भांति निभाई गयी।

इसी तारतम्य मे विजयराघवगढ़ रामहर्षण मंदिर मे भी अन्नकूट महोत्सव को विशाल स्वरूप के साथ मनाया गया। 56 प्रकार से भी अधिक पकवान बनाकर तैयार किया गया तदपरांत सभी भक्तो की उपस्थिति मे राम दरवार व गुरुदेव को भोग के उपरांत प्रसाद अर्पण कराया गया। कहा जाता है कि वनवास के पश्चात जब श्रीराम अपने घर आए तो माताओं के साथ साथ अयोध्या के सभी नर नारी श्रीराम जानकी माता के साथ लक्ष्मण भैया को अपने हाथ से तरह तरह का पकवान बनाकर खिलाए थे जिसे अन्नकूट के रुप मे जाना जाता है।

इसके साथ ही गोवर्धन पूजन की भी कथा बतलाई जाती है। आज जो भी भक्त श्रीराम को अपने हाथो से पकवान बनाकर खिलाते है उनकी रामजी महाराज सभी मनोकामनाएं पूरी करते है। इस प्रथा को रामहर्षण कुंज मंदिर भलीभांति निभा रहा है। इसी तारतम्य मे विशाल आयोजन विजयराघवगढ़ राम हर्षण कुंज मंदिर मे आयोजित किया गया जिसमे प्रमुख रुप से श्यामदास पुजारी, विष्णुकांत दुवे, सुरेन्द्र त्रिपाठी, केशव पांडेय, शिवकुमार पांडेय, अम्बुज त्रिपाठी, राम बिहारी प्यासी, अशोक गुप्ता, पप्पू गुप्ता एवं समस्त गुरु भाई व रामहर्षण कुंज मंडल के सभी सदस्यों, नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

इसके साथ ही बताया गया कि अगामी 12 नवम्बर 2024 को रात्री 8 बजे से तुलसी माता व शालिगराम जी का विवाह आयोजन रामहर्षण कुंज मंदिर मे आयोजित होना हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तय हुआ है। सभी भक्त इस आयोजन मे शामिल होकर ईश्वर का आशिर्वाद प्राप्त करे।
✍️ (शेरा मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
      विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें