किल कोरोना अभियान के छठवें दिन तक 215154 घरो में दस्तक –
( सतना )
जिले में 1 जुलाई से प्रारंभ किल कोरोना अभियान के छठवें दिन तक दलों द्वारा 215154 घरो में दस्तक देकर 1028672 लोगो की स्क्रीनिंग की है। इस दौरान दल के सदस्यों ने 339 विभिन्न बीमारियों से ग्रस्ति संदिग्धो की पहचान की है। जिसमें 787 कोविड संदिग्ध तथा 386 को अन्य बीमारियों से पीडि़त के रूप में चिन्हांकन किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके अवधिया से प्राप्त जानकारी अनुसार इस सर्वे के दौरान अभी तक कोविड़ संदग्धि के रूप में 122 लोगो का सेम्पल लेकर जॉच हेतु भेजा गया है। साथ ही इन लोगो को होम क्वारेटाइन करवाया गया है। इसमें से जिन लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होगी, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाकर उपचारित करवाया जायेगा तथा जिन लोगो की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होगी। उन्हे होम क्वारेटाइन से मुक्त कर दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि घर-घर जाकर सर्वे कर रही पायलट टीम सर्वे के दौरान जहॉ कोरोना वायरस के लक्षणों से ग्रस्ति व्यक्ति को फीवर क्लिनिक भेजेगी वहीं मलेरिया, डेंगू, डायरिया बीमारियों की जानकारी एवं उससे बचाव के बारे में भी लोगो को जागरूक करेगी। साथ ही इन बीमारियों से ग्रस्ति लोगो को उसी समय आवश्यक दवाईयॉ भी देगी। टीम के सदस्यों के पास क्लोरोक्वीन, प्रिमाक्वीन, पैरासीटामॉल, ओआरएस, मलेरिया स्लाइड किट भी होगा।
