कारीतलाई में दस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ
( विजयराघवगढ़ )
शासन के निर्देशानुसार बिजराघवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कारी तलाई में मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत कटनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कारीतलाई माध्यमिक शाला प्रांगण मैं 10 दिवसीय प्रशिक्षण 9 जुलाई से प्रारंभ किया गया है जिसके ब्लॉक प्रबंधक ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ग्राम प्रभारी प्राणेंद्र गुप्ता मास्टर ट्रेनर विजय नामदेव व जितेंद्र नामदेव द्वारा महिला सिलाई प्रशिक्षण में आजीविका मिशन द्वारा गठित क्षेत्रीय स्व सहायता समूह कि ग्रामीण महिलाओं को शामिल किया गया है जिन्हें प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त स्व सहायता समूह की महिलाओं को ही शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों की गणवेश सिलने का कार्य प्राप्त हो सकेगा शासन की मंशा है कि अब स्व सहायता समूहो की आय में अधिक से अधिक वृद्धि हो सके। इस अवसर पर ग्राम चरी दुर्जनपुर परसवारा खजुरा गुडेहा की 40 महिलाओं को 10 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है
रिपोर्ट जागेश्वर प्रसाद मिश्र के साथ पंकज गौतम विजयराघवगढ़

