बाल गंगाधर तिलक वार्ड में गंदगी का अंबार प्रशासन नहीं सुनने को तैयार
( कटनी )
जरूरत”
लोग अगर जरूरत में ही आपको याद करते हैं, तो बुरा बिल्कुल मत मानिए…. क्योंकि मोमबत्ती की याद भी तभी आती है, जब अंधेरा होता है | इन्हीं बातों में खरे उतरते नजर आए “बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 01 कटनी के रहवासी…..
जैसा की हम सभी के संज्ञान में आ चुका है… कोरोना वैश्विक महामारी ने प्रथम चरण कटनी जिले के अंदर रख दिया है, और अल्प समय में कटनी की जानी- मानी हस्ती को इस महामारी ने अपने आंचल में समेट लिया है बावजूद इसके वार्ड क्रमांक 01 बाल गंगाधर तिलक के रहवासियों द्वारा बारिश के इस मौसम में जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, आज बहुत ही हिम्मत दिखाते हुए RPKP INDIA NEWS के माध्यम से महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा शासन प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई है, कि कैसे वहां के पार्षद को बारंबार कहने के बावजूद भी यह गंदगी साफ नहीं हो रही है..|
सड़कों,गलियों में पानी, कूड़ा, करकट जैसी महामारी भरी पड़ी है..जहां निरंतर बच्चों का बड़ों का सभी का आवागमन लगा रहता है..|जोकि बहुत बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. !जरूरी नहीं कि कोई भी घटना घटित होने के बाद प्रशासन जागरुक हो …|आम जनमानस के द्वारा RPKP INDIA NEWS के माध्यम से शासन प्रशासन के आला- अधिकारियों से यह जानना चाहते हैं, कि इस लापरवाही की जवाबदारी किसके सिर होगी????
रहवासियों के द्वारा बारंबार अवगत कराने पर भी संबंधित अधिकारियों ने मौन क्यों धारण किया हुआ है????
रिपोर्ट;- मतीन खान, जिला ब्यूरो चीफ के साथ राजेश कुमार तिवारी, कटनी

