गृह मंत्री डॉ.मिश्र एवं राज्यमंत्री श्री भदौरिया आज मेहँगाव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे
( ग्वालियर )
राज्य मंत्री ने की कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील
प्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र तथा राज्य मंत्री श्री ओ पी एस भदौरिया 11 जुलाई को मेहगांव कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम इस दिन अपरान्ह 3 बजे आयोजित होगा। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री ओ पी एस भदौरिया ने सभी क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं से कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने अपील की है कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे सभी नागरिक मास्क अवश्य लगाकर आएँ। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यक्रम में बैठें।
