जन-कल्याण अभियान अंतर्गत जिले में योजनाओं के लाभ से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का संपर्क दल द्वारा किया जा रहा सर्वे

शिविरों के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर हो रहा हितलाभ का वितरण

(कटनी) – राज्य शासन के आदेशानुसार जिले में भी 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार शनिवार को नगरीय क्षेत्र के वार्ड सहित ग्रामीण क्षेत्रों की 10 ग्राम पंचायतों में जन-कल्याण अभियान के अंतर्गत जिले में योजनाओं के लाभ से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का सर्वे करने के लिये सम्पर्क दल द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर योजनाओं के लाभ से छूटे नागरिकों को चिन्हांकित किया गया। वहीं आयोजित शिविर के माध्यम से नागरिकों से केन्द्र एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आवेदन भी प्राप्त किये जाकर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कलेक्टर श्री यादव द्वारा अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अभियान के सफल संचालन हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को सतत निरीक्षण एवं समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याण एवं विकास के लिये प्रदेश के साथ-साथ निवाड़ी जिले में भी 26 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया जायेगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं और लक्ष्य प्रदान की गयी योजनाओं के समस्त पात्र हितग्राहियों को शिविर लगाकर लाभान्वित किया जायेगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की गतिविधियों और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया जायेगा। जन-कल्याण अभियान के तहत 34 हितग्राही मूलक, 11 लक्ष्य आधारित और 63 अन्य सेवाओं को आम नागरिकों तक सहज रूप से पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें